Monday, 11 September 2017

फिर भी कविता गाऊँगा ...

चाहे मुझपर व्यंग्य करो या चाहे तंग करो मुझको
चाहे कहो लिखने के खातिर घर मैं भेजा जाऊँगा
चाहे निलंबित कर दो या सेवा से मुक्त करो मुझको
मैं कवि हूँ दो टुक कहता हूँ फिर भी कविता गाऊँगा
.

मेरा मन

अभिनंदन है आप सबों का
मेरे मन के आँगन पर
तरस नहीं खाना पाठकगण
मेरे इस विरहापन पर
                                 विरहपूर्ण हैं राहें मेरी
                                 मंजिल है बस सूनापन
                                 हे पाठकगण आप सबों का
                                 स्वागत करता मेरा मन ...
.
 - जयशंकर पाठक

Sunday, 10 September 2017

मेरा मन

तेरे आते ही सपनों में ये साँसें डोल जाती हैं
तसव्वुर के तहों में भी हक़ीक़त घोल जाती है
मेरी ख़ामोश आँखों में हज़ारों राज़ ऐसे हैं
के लब चुप भी रहें लेकिन ये पलकें खोल जाती हैं
.
 - जयशंकर पाठक
(मेरा मन)

मेरी वेदना

ढल रही है शाम मानो , ढल रहा मेरा सफर
राह तो है दिख रहा पर रोशनी छंटने लगी है !
.
एक भी रातें तुम्हारे बिन गुजरतीं थी नहीं पर
अब कई रातें तुम्हारे बिन यहाँ कटने लगी हैं !
.
तेरी आहट से सदा मैं , चौंककर उठता रहा हूँ
अब हमारी नींद देखो , आए दिन घटने लगी हैं !
.
स्नेह की सरिता सदा बहती रही है इस नयन में
अब तुम्हारी रुख़सती से , छाती यह फटने लगी है !
.
तुम थी मुस्लिम,  मैं था हिन्दू , मजहबी सारा शहर था
एक मजहब से अनेकों जोड़ियाँ बँटने लगी है !
.
छटपटाता दौड़ता हूँ , डूब जाने को भँवर में
किन्तु धाराएँ वहाँ से , आप ही हटने लगी है !
.
  - जयशंकर पाठक
(मेरा मन)

मुक्तक

  मुझे रुख़सत किया तुमने, मगर चिर संगिनी हो तुम। विचरता  बादलों  सा  हूँ, सुनहली  दामिनी  हो  तुम। तृणक हूँ  मैं,  हवा  हो  तुम, तुम्हारे  सा...